यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल, वाहन दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, रोड किनारे लगे पेड़ो में रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है।*
जांजगीर-चांपा
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऐसे रास्ते जो रात्रि में अंधेरे में रहते हैं और जहां लगातार संकीर्ण मोड़ों पर दुर्घटनाएं होती है, रोड किनारे लगे पेड़ो में रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, कमी लाने के लिए लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले के ऐसे रास्ते जो रात्रि में अंधेरे में रहते हैं और जहां लगातार संकीर्ण मोड़ों पर दुर्घटनाएं होती है, रोड किनारे लगे पेड़ो में रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।
*यातायात जांजगीर चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि
. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
तेज गति से वाहन न चलाएं।
. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
मोटर सायकल में तीन सवारी न करे।
माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे। यातायात जांजगीर-चांपा के इस निर्णय का सभी नागरिकों ने स्वागत किया है