भाजपा नेता नारायण और संदीप सलूजा चांपा स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बनाए गए
चांपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण मित्तल और संदीप सिंह सलूजा को चांपा रेलवे-स्टेशन के सलाहकार समिति मे सदस्य मनोनीत किया गया है। चांपा रेलवे-स्टेशन मे यह समिति पहली बार बनाई गई है, जिसमे इन्हे शामिल किया गया है। विगत दिनों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के द्वारा चांपा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का गठन किया गया। जिसमें भाजपा के सक्रिय नेता और सफल युवा व्यवसायी श्री मित्तल को सदस्य बनाया गया है। साथ ही संदीप सलूजा को भी इसमे शामिल किया गया है। इसके पूर्व भी सलूजा मंडल रेल्वे सलाहकार समिति के भी सदस्य रह चुके है। यह मनोनयन मंडल रेल्वे प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के द्वारा किया गया है। स्टेशन सलाहकार समिति का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक के लिए होगा।
साथ ही मुख्य स्टेशन प्रबंधक चांपा को निर्देश दिए गए है कि परिचयात्मक बैठक बुलाने एवं स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों से सुझाव मंगाए जाने एवं एजेंडे पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करे।
ज्ञात हो कि चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन को ए-1 श्रेणी मेंआता है। स्टेशन सलाहकार समिति बनाने के पीछे रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेवाओं सुविधाओं का समुचित विकास करना है साथ ही यात्रियों को होने वाले असुविधाओं से रेलवे को समय समय पर अवगत कराना ताकि उसमें सुधार किया जा सके।
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य बनाए जाने पर नगर के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

क्या है सलाहकार समिति ?
रेलवे उपयोगकर्ताओं का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा रेलवे द्वारा जमीनी स्तर पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं से संबंधित मामलों पर रेलवे प्रशासन और उपयोगकर्ताओं के बीच परामर्श के लिए अधिक लगातार अवसर प्रदान करने तथा ऐसी सेवाओं सुविधाओं की कार्यक्षमता में सुधार लाना है।