राज्य

शोक-संवेदना व्यक्त करने राजेश्री डॉ रामसुंदर दास महंत जी का शशिभूषण सोनी के कृष्ण कृपा आवास पर होगा आगमन । पूर्व नपाध्यक्ष चांपा स्मृति शेष रामचरण सोनी को देंगे पुष्पांजलि और सोनी परिवार के साथ दुःखद बेला में शामिल होंगे ।

जांजगीर-चांपा ।

अंचल के सुप्रसिद्ध संत, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके  डॉ  रामसुंदर दास जी महाराज का परशुराम मार्ग स्थित सोनी कालोनी, चांपा में मीडिया जगत जुड़े हुए शशिभूषण सोनी के कृष्ण कृपा आवास पर दिनांक 14 जून 2025 दिन शनिवार समय मध्याह्न 2:00 बजें आगमन हो रहा हैं । डॉ महंत जी का कृष्ण कृपा आवास आगमन सोनी परिवार के प्रति एक सम्मानजनक भावना को दर्शाता हैं , जो कि उनके पूज्य पिताजी रामचरण सोनी ( पूर्व नपाध्यक्ष चांपा व वरिष्ठ भाजपा नेता ) के प्रति उनकी श्रद्धांजलि और सम्मान को प्रकट करता हैं ।


स्मृति शेष रामचरण सोनी का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित था ,जो उनकी कर्मठता और नेतृत्व क्षमता का एक अद्वितीय उदाहरण हैं । डॉ महंत जी के साथ चांपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज मित्तल, निर्मल दास महंत, हेमंत सराफ, रमेश सोनी, स्वर्णकार समाज के केंद्राध्यक्ष जयदेव सोनी, सर्किल अध्यक्ष राजकुमार सोनी, प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति अध्यक्ष रामवल्लभ सोनी, अनिल, रमेश सोनी, पंडित दिनेश कुमार दुबे, रामगोपाल गौरहा ,प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी, डॉ शांति स्वर्णकार, , श्रीमति शांता-महेंद्र गुप्ता सहित पत्रकार साथी तथा सोनी कालोनी के रहवासी शामिल होंगे । डॉ रामसुंदर दास महंत जी की शोक-संवेदना और प्रार्थना शशिभूषण सोनी और उनके परिवार के लिए एक सांत्वना स्रोत होगी ।

Leave Your Comment

Click to reload image