शशि सोनी बनी मिस गलेम छत्तीसगढ़- 2025 आयोजित समारोह में स्नेहा उल्लाल बालीवुड ऐक्ट्रेस लक्की मूवीज विशेष रूप से आमंत्रित थी।
जांजगीर-चांपा
बिलासपुर ! मिस गलेम छत्तीसगढ़ इवेंट्स प्रतियोगिता -2025 में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और बिलासा की बेटी शशि सोनी के लिए एक बड़ा अवसर साबित हुआ हैं, जहां उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस गलेम छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम कर ली हैं । इस प्रतियोगिता का आयोजन आशीष परी चंद्राकर और आशीष इन्फ्रास्ट्रेस ने संयुक्त रूप से किया था । समारोह के प्रायोजक मिरर सेलून रहे । इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ अंचल के विभिन्न जिलों से लगभग 25 कंटस्टेंट ने भाग लिया और इनमें से सभी को पीछे छोड़ते हुए स्वर्णकार समाज बिलासपुर की सुश्री शशि सोनी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर, जांजगीर-चांपा,कोरबा और रायपुर जिले को गर्व महसूस हो रहा हैं, शशि सोनी की इस सफलता से युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन सकती हैं ।
इस तरह की प्रतियोगिता से प्रतिभागियों की अंदर से छुपी हुई प्रतिभा निखरती हैं ।
प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति चांपा के सचिव तथा साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि आशीष व परी चंद्राकर द्वारा आयोजित इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ शुरू हुई इस समारोह में मिस छत्तीसगढ़ स्पर्धा में बिलासपुर की शशि सोनी विजेता रही । इस स्पर्धा का आयोजन 2 जून 2025 को सम्पन्न हुआ । समारोह में शशि सोनी को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया और आमंत्रित अतिथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस तरह की प्रतियोगिताओं से न केवल प्रतिभागियों की प्रतिभा निखारती हैं बल्कि स्वर्णकार समाज ही नहीं अन्यान्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार भी होती हैं । बिलासपुर निवासी शशि सोनी के पिता सुरेश सोनी हैं ।
केंद्रीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़, सर्किल बिलासपुर, चांपा, कोरबा, रायपुर और प्रेस क्लब चांपा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
केंद्रीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जयदेव सोनी, केंद्रीय सचिव रामेश्वर सोनी, संरक्षक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अमरनाथ सोनी, मार्गदर्शक अनिल कुमार, रमेश कुमार, रमेश सोनी, मधुसूदन, राजकुमार सोनी, अनिल कुमार,श्रीमति रजनी-सिद्धनाथ सोनी,
प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी, शशिभूषण सोनी, मीडिया प्रभारी स्वर्णकार समाज, श्रीमति शशिप्रभा सोनी पूर्व पार्षद, श्रीमति अन्नपूर्णा देवी, गीता-केशव सविता सोनी सहित अन्यान्य लोग ने मिस छत्तीसगढ़ शशि सोनी को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं ।