एसडीएम प्रवीण तिवारी की अध्यक्षता में परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
खरसिया
जनपद कार्यालय सभागार में नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रवीण तिवारीके नेतृत्व में एक परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसीलदार अनुराधा पटेल की अगुवाई में समस्त विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक का उद्देश्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच परिचय स्थापित करना तथा विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करना रहा
बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा जिन क्षेत्रों में कार्य धीमी गति से चल रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी सुझाव, समस्याएं और समाधान के विकल्पों पर अपनी राय रखी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों की स्थिति, जल आपूर्ति, कृषि योजनाएं जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

नवपदस्थ एसडीएम प्रवीण तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि समयबद्ध और पारदर्शी कार्य प्रणाली ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से करने का भरोसा दिलाया।