राज्य

स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बनाए गए राजेश अग्रवाल और मूलचन्द गुप्ता.

चांपा ।

विगत दिनों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के द्वारा चांपा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का गठन किया गया।  जिसमें नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं स्थानीय शैक्षणिक संस्थान आइसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के संचालक, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष तथा प्रेस क्लब चांपा के सचिव मूलचन्द गुप्ता को सदस्य मनोनीत किया गया है।  उक्त मनोनयन अनुराग कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के द्वारा किया गया है। स्टेशन सलाहकार समिति का कार्यकाल दो कैलेंडर वर्षों के लिए होगा।
साथ ही उन्होंने मुख्य स्टेशन प्रबंधक चांपा को परिचयात्मक बैठक बुलाने एवं स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों से सुझाव मंगाए जाने एवं एजेंडे पर समुचित कार्यवाही करने के लिए कहा है।
ज्ञात हो कि चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन को एन एस जी 3 कैटेगरी में रखा गया है  जहां स्टेशन सलाहकार समिति बनाने के पीछे रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेवाओं/ सुविधाओं का समुचित विकास करना है साथ ही यात्रियों को होने वाले असुविधाओं से रेलवे को समय समय पर अवगत कराना ताकि उसमें सुधार किया जा सके। 
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य बनाए जाने पर नगर के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Box में 
स्टेशन सलाहकार समिति क्यों - 
रेलवे उपयोगकर्ताओं का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा रेलवे द्वारा जमीनी स्तर पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं से संबंधित माम‌लों पर रेलवे प्रशासन और उपयोगकर्ताओं के बीच परामर्श के लिए अधिक लगातार अवसर प्रदान करने तथा ऐसी सेवाओं/सुविधाओं की कार्यक्षमता में सुधार लाना है।

Leave Your Comment

Click to reload image