कैट चांपा इकाई ने नगर में खराब हो चुके स्ट्रीट लाइट को शीघ्र बदलने नगरपालिका में दिया ज्ञापन...
चांपा
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) इकाई चाम्पा के तत्वाधान मे नगर पालिका क्षेत्र चाम्पा के विभिन्न वार्डों में बहुत सारी स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है, जिससे कि शहर के अधिकांश हिस्सों में रात को अंधेरा रहता है, जिससे चोरी की या अन्य बुरी वारदातों का भय व्यापारियों में एवं आम नागरिकों में बना रहता है। साथ ही बरसात का भी आगमन होने वाला है और बरसात में रात के अंधेरे में सांप बिच्छू का डर भी बना रहता है।
इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए कैट के सदस्यों के द्वारा नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव को ज्ञापन सौपा है और शीघ्र ही समस्या का समाधान करने हेतु कहा गया। जिस पर अध्यक्ष प्रदीप नामदेव के द्वारा तत्काल सुधारवाने हेतु आश्वासन दिया गया। इस मौके पर कैट चांपा इकाई के अध्यक्ष राजन गुप्ता मनोज धामेचा, धीरज सोनी, रघुनंदन सोनी, रिंकु अग्रवाल, पार्षद महेन्द तिवारी उपस्थित थे।