राज्य

रेलवे में बड़ा बदलाव: अब ट्रेन का चार्ट 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले बनेगा, यात्रियों को मिलेगा फायदा…सलूजा

चाम्पा, 

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कुलवन्त सिंह सलूजा ने हमारे प्रतिनिधि को एक विशेष भेट में बताया है कि रेल मंत्रालय द्वारा अवध असम एक्सप्रेस में ट्रायल शुरू कर दिया है और यात्रियों से मिल रहा पॉजिटिव फीडबैक भारतीय रेलवे एक नई क्रांतिकारी पहल की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। अब ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट सफर से 24 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जो अभी तक 4 घंटे पहले बनाया जाता था। यह नई प्रणाली अभी ट्रायल के तौर पर अवध असम एक्सप्रेस में लागू की गई है। अगर यात्रियों का फीडबैक सकारात्मक रहा तो यह व्यवस्था पूरे देश की ट्रेनों में लागू की जा सकती है।

फीडबैक के आधार पर होगा फैसला, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
सलूजा ने बताया कि यह नई प्रक्रिया बीकानेर डिविजन से शुरू की गई है और यात्रियों से फोन के जरिए फीडबैक लिया जा रहा है। अधिकतर यात्री इस प्रयोग से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि यदि टिकट कंफर्म न हो तो 24 घंटे पहले जानकारी मिलने से दूसरा विकल्प चुनना आसान हो जाएगा।

चार घंटे पहले चार्ट से होती थी परेशानी, अब मिलेगा अतिरिक्त समय
वर्तमान प्रणाली में जब चार्ट यात्रा से 4 घंटे पहले बनता है, तो यात्रियों को सीट कंफर्म न होने की जानकारी ऐन मौके पर मिलती है। कई यात्री दूसरे शहरों से निकल चुके होते हैं, और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है। अब इस बदलाव से यात्रियों की योजना बेहतर बन सकेगी।
200 से 300 वेटिंग के बीच ट्रायल ट्रेन में उत्साहजनक परिणाम भी मिल रहे हैं,
अवध असम एक्सप्रेस में जहां वेटिंग की संख्या 200 से 300 तक पहुंच रही थी, वहां 24 घंटे पहले चार्ट बनाने से यात्री पहले ही जान पा रहे हैं कि उन्हें सीट मिलेगी या नहीं। इससे अनावश्यक यात्रा और असमंजस से राहत मिल रही है। सलूजा ने आगे बताया है कि रेलवे बोर्ड लेगा अंतिम फैसला, देशभर में लागू हो सकता है नियम
फिलहाल इस सिस्टम को लेकर रेलवे लगातार यात्रियों की राय ले रहा है। इस फीडबैक के आधार पर एक रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी, और उसी के आधार पर तय होगा कि यह व्यवस्था अन्य ट्रेनों में भी लागू की जाएगी या नहीं। यह व्यवस्था लागू हो जाने से यात्रियों को बहुत ही अच्छी सुविधा मिलेगी, सलूजा ने रेल मंत्रालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं वी.सोमन्ना का अभार व्यक्त किया है,!

Leave Your Comment

Click to reload image