भावभीनी श्रद्धांजलि ! प्रेस क्लब चांपा ने दी स्मृति शेष कन्हैया लाल वीरानी के परिजनों को शोक-संवेदना पत्रक देकर अर्पित किया पुष्पांजलि ।
चांपा ।
सिंधी समाज के समर्पित व्यक्तित्व, विरानी परिवार के आधार स्तंभ , भारतीय जनता पार्टी नगर ईकाई के समर्पित कार्यकर्ता का स्वर्गारोहण दिनांक 08 जून, 2025 हो गया था जिसका अंतिम संस्कार 09 जून को किया गया। आत्मा की शुद्धि के लिए पगड़ी रस्म कार्यक्रम में दिनांक 11 जून, 2025 दिन बुधवार समय दोपहर 12:30 बजे से नारायणी होटल बिजली ऑफिस रोड, चांपा में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष कुलवन्त सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, साहित्यकार शशिभूषण सोनी सहित अन्यान्य लोग मौजूद थे । शोकाकुल उनके बड़े भाई गोपीचंद विरानी, सुपुत्र, संजय व अजय विरानी, दमाद कमलेश पेसवानी,नाती हर्ष ठकरानी, भतीजे
महेश, सुरेश, चन्दन विरानी, पौत्र
आरव आयांश सहित विरानी परिवार के लोग मौजूद थे ।
प्रेस क्लब चांपा द्वारा विरानी परिजनों को शोक-संवेदना पत्रक देकर पुष्पांजलि अर्पित किया । प्रेस क्लब चाम्पा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि विरानी परिवार के लिए यह समय बहुत ही कठिन होगा और इस मुश्किल घड़ी में समाज के लोगों का साथ और समर्थन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं । आत्मा की शुद्धि के लिए शांति मिलन और पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन नारायणी होटल में किया गया, जिसमें विरानी परिवार के सदस्यों और आमंत्रित स्वजनों ने भाग लिया ऐसे महान विभूति को प्रेस क्लब चाम्पा परिवार की ओर से श्रद्धा-सुमन । ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे ।