राज्य

पलारी में भीम रेजिमेंट की जिला स्तरीय बैठक संपन्न गोविंद राम ब्यूरो चीफ. पलारी 19 अक्टूबर 2026

बलौदाबाजार

भाटापारा जिले के पलारी ब्लॉक मुख्यालय में 18 अक्टूबर को भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ढालेंद्र डहरिया एवं युवा जिला अध्यक्ष डिकेश्वर घृतलहरे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रेखराम सोनवानी, प्रदेश कार्य प्रभारी जय प्रकाश पोर्ते एवं प्रदेश संरक्षक दिलीप कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए।


बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, सामाजिक न्याय तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही शोषित, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य करने और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ढालेंद्र डहरिया ने जिले के प्रत्येक क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की बात कही। बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image