राज्य

मोदी के दौरे के 2 दिन बाद एमपी आएंगे राहुल

भोपाल

पीएम मोदी के 31 मई के भोपाल दौरे के ठीक 2 दिन बाद यानी 3 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। राहुल करीब 7 घंटे भोपाल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें लेंगे।

राहुल के दौरे की नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के लिए टीम-50 का गठन किया गया है। असम से लेकर आंध्रप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, यूपी सहित देश के अलग-अलग राज्यों के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों को इस टीम में शामिल कर ऑब्जर्वर बनाया गया है।

राहुल गांधी ने एमपी में कांग्रेस के संगठन की जमीनी हकीकत जानने के लिए अलग-अलग राज्यों के दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी है। मप्र में दूसरे राज्यों के नेताओं को भाषाई दिक्कत न हो और आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मप्र कांग्रेस की ओर से हर जिले के लिए 4 सहयोगी पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इनका काम सिर्फ सहयोगी के तौर पर ही रहेगा।

एमपी कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके लिए अलग-अलग विशेषज्ञताओं और अनुभवों वाले 100 एक्सपर्ट्स को विदिशा जिले के लिए सिलेक्ट किया है। 22 मई से एमपी कांग्रेस के करीब 100 नेता विदिशा जिले की सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में जाएंगे। यह पूरा पायलट प्रोजेक्ट करीब 20 दिन तक चलेगा

Leave Your Comment

Click to reload image