राज्य

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 3 कार्टून दवा किया जब्त

 गोविंद राम ब्यूरो चीफ 


बलौदाबाजार 10 अक्टूबर 2026

 कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार के निर्देशानुसार  गुरुवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तहसील कसडोल के ग्राम मल्दा मे एक घर से जांच के दौरान विभिन्न प्रकार के 3 कार्टून दवाई जब्त किया।


औषधि निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर तहसील कसडोल के ग्राम मल्दा के हरनारायण केवट के निवास स्थान से वृहद मात्रा में विभिन्न प्रकार के एलोपैथिक औषधियां लगभग 40 प्रकार की ब्रांडेड व एथिकल दवाईयों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1940 व अधिनियम 1945 के तहत फॉर्म 16 जब्ती पत्रक में 3 बड़े कार्टून में जब्त किया गया।

साथ ही 2 अलग प्रकार के औषियों का नमूना जांच व विश्लेषण हेतु लिया गया।जब्ती के पश्चात् न्यायालय द्वारा अभिरक्षा प्राप्त कर आगे की कार्यवाहिय की जाएगी।

इस कार्यवाही मे औषधि निरीक्षक नीलिमा, प्रियंका ध्रुव, प्रशिक्षु औषधि निरीक्षक गिरजाशंककर, नमूना सहायक अमृत लाल कोसले एवम आरक्षक आमिर कुमार राय मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image