आकांक्षा त्रिपाठी को मिला बिलासपुर एसडीएम का पूर्ण चार्ज:
बिलासपुर
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले की छह तहसीलों के अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) की नई पदस्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी को बिल्हा एसडीएम के प्रभार से मुक्त कर बिलासपुर एसडीएम का पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। अब तक वे बिल्हा के साथ बिलासपुर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं।
आदेश के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर एवं मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर को मस्तूरी एसडीएम के प्रभार से मुक्त कर जिला कार्यालय बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया गया है। वहीं जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गबेल को तखतपुर एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है।
संयुक्त कलेक्टर नंद कुमार चौबे को एसडीएम राजस्व बिल्हा के साथ नजूल अधिकारी बिलासपुर एवं प्रभारी डीएमएफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर बजरंग सिंह वर्मा को एसडीएम राजस्व मस्तूरी और संयुक्त कलेक्टर सीमा पात्रे को एसडीएम राजस्व कोटा पदस्थ किया गया है
आदेश के फलस्वरूप भवानी शंकर साव को एसडीएम राजस्व कोटा के अतिरिक्त प्रभार से तथा सालिकराम गुप्ता को एसडीएम राजस्व तखतपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है