राज्य

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार भटगांव पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश

भटगांव

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करमंदी की ओर से एक व्यक्ति पैदल कच्ची महुआ शराब लेकर नवापारा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की।


पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण गोंड़ (38), पिता तुलसी गोंड़, निवासी सबरिया डेरा, सलोनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। पुलिस ने उसके पास रखी बोरी की तलाशी ली, जिसमें पारदर्शी झिल्ली में तरल पदार्थ भरा मिला। जांच एवं पंचनामा कार्रवाई में उक्त पदार्थ कच्ची महुआ शराब पाया गया। पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image