राज्य

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़...4 नक्सली ढेर

जगदलपुर

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह नेलगुंडा इलाके में नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग 2 घंटे से रुक-रुककर गोलीबारी हुई।

सर्चिंग के दौरान 4 नक्सलियों के शव, एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक 303 राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद की गई। इसके अलावा मौके से वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया।

वहीं सुकमा में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। सुकमा पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रुक-रुककर फायरिंग हुई। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। वहीं एक दिन पहले सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर तुमरेल क्षेत्र में पुलिस-नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इसमें कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है। जवानों को गोली लगी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी गृहमंत्री विजय शर्मा ने कोबरा बटालियन के मेहुल सोलंकी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर बुधवार सुबह पुलिस-नक्सलियों की मुठभेड़ हुई,जिसमें 27 नक्सलियों को मार गिराया गया। इसमें 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू भी शामिल है। वहीं एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से कोबरा बटालियन का एक और डीआरजी के 2 जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी गृहमंत्री विजय शर्मा ने कोबरा बटालियन के मेहुल सोलंकी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image