कुएं की सफाई में मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस, इलाका सील,
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के आमानाला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पुराने कुएं की सफाई के दौरान हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे मिले। जानकारी के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को सील कर दिया गया। हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे तब बरामद हुए जब नगर निगम के वार्षिक सफाई अभियान के तहत कुएं की सफाई चल रही थी। इस दौरान कर्मचारियों को कुएं के नीचे संदिग्ध धातु की वस्तुएं दिखीं। इसके बाद एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी और स्थानीय विधायक अशोक रोहाणी को सूचित किया गया
मौके पर पहुंची जबलपुर पुलिस ने करीब एक दर्जन कारतूस के खोखे और हैंड ग्रेनेड बरामद किए। शुरुआती जांच में आशंका है कि यह सामग्री खमरिया की आयुध निर्माणी फैक्ट्री से जुड़ी हो सकती है।