राज्य

एक हजार महिलाएं संभालेंगी पीएम के प्रोग्राम की व्यवस्था

भोपाल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार भोपाल आएंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान पर 31 मई को वे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन की कमान पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगी। बीजेपी की करीब एक हजार महिला कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालेंगी। ट्रैफिक व्यवस्था, मंच, पेयजल, भोजन, बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार व्यवस्था, पास व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था।

पीएम के महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी, मेयर मालती राय सहित भोपाल बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद थे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 तारीख को पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अभियान के कार्यक्रम में भोपाल पधार रहे हैं। उनके स्वागत और कार्यक्रम की भव्यता के लिए भोपाल के सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।

दो लाख नारी शक्ति का कार्यक्रम होगा, जिन बहनों ने स्वरोजगार में अपनी भूमिका निभाई है। स्व सहायता समूह की बहनों से लेकर इस दिशा में काम करने वाली बहनें प्रधानमंत्री जी उन्हें संबोधित करेंगे।सम्मेलन की थीम रानी अहिल्याबाई होल्कर के स्वावलंबी भारत की जो परिकल्पना पर आधारित होगी। जिसमें विकसित भारत का संकल्प और स्वाबलंबी नारी स्व सहायता समूह की मुख्य संकल्पना है उसके आधार पर यह कार्यक्रम होगा। इसी आधार पर सम्मेलन की परिकल्पना बनी है।

Leave Your Comment

Click to reload image