अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने साल्हेघोरी में की कार्रवाई
इमरान खोखर बिहान ब्यूरो चीफ
मुंगेली, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के ग्राम साल्हेघोरी में कार्रवाई करते हुए जंगला कुमार के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी जंगला कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।