राज्य

पेंड्रावन से–कोसीर मार्ग पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, राहगीरों को मिलेगी राहत PWD ने संभाला मोर्चा, जेसीबी से सड़क को समतल करने और खराब हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू

सारंगढ़-बिलाईगढ़

लंबे समय से बदहाल सड़क के कारण परेशानी झेल रहे राहगीरों के लिए राहत की खबर है। पेंड्रावन से सरधाभाठा होते हुए कोसीर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।


सड़क की खराब स्थिति के कारण मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ हिस्से बन गए थे, जिससे बारिश के मौसम में आवागमन और अधिक मुश्किल हो गया था। मार्ग की स्थिति को देखते हुए अब विभाग ने जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क के खराब हिस्सों को समतल करने तथा आवश्यक स्थानों पर मिट्टी-मुरुम व गिट्टी डस्ट डालकर सुधार कार्य शुरू किया है।
मौके पर चल रहे कार्य से सड़क की तस्वीर धीरे-धीरे बदलती नजर आ रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पेंड्रावन, सरधाभाठा और कोसीर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर राहत जताते हुए उम्मीद की है कि विभाग द्वारा कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान राहगीरों को दोबारा परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave Your Comment

Click to reload image