राज्य

सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे:केलो डैम के 4 गेट खोले गए;

सूरजपुर 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर इलाके में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। भारी बारिश में कई सड़कें बह गईं और कच्चे मकान धराशायी हो गए। कांतीपुर गांव में सड़क पर बनी पाइप पुलिया तेज बहाव में बह गई, जिससे आवागमन बाधित है।

वहीं, रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। केलो नदी का जलस्तर बढ़ने पर सोमवार रात डैम के 4 गेट खोल दिए गए। मौसम विशेषज्ञों ने आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

सूरजपुर जिले के खैरा और कांतीपुर में कई कच्चे मकान भी गिर गए, रसोकी गांव की बरगा नदी भी उफान पर है, जिससे आसपास के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों को पार न करने और तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image