राज्य

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल! समय पर नहीं खुल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीज दर-दर भटकने को मजबूर"

भडेसर सहित नवागढ़ ब्लॉक के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही के आरोप, न सूचना बोर्ड, न समय का पालन—आखिर कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग?

ज़िला जांजगीर चांपा नवागढ़

ब्लॉक के ग्राम पंचायत भडेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय पर नहीं खुलता, जिसके कारण इलाज के लिए पहुंचे मरीज घंटों इंतजार करने और इधर-उधर भटकने को मजबूर हो जाते हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिलता है, जबकि कहीं भी कोई सूचना या नोटिस बोर्ड नहीं लगाया जाता कि केंद्र कब खुलेगा या बंद रहेगा। इससे दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या केवल भडेसर तक सीमित नहीं है, बल्कि नवागढ़ ब्लॉक के कई स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर सेवाएं नहीं मिल रही हैं। सवाल उठता है कि जब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा कर रही है, तब जमीनी स्तर पर ऐसी लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी क्यों नहीं है?


ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave Your Comment

Click to reload image