राज्य

विनायक एकेडमी में हाउस लीडर चुनाव संपन्न, छात्र प्रतिनिधियों का हुआ चयन

सारंगढ़

 विनायक एकेडमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, मधईभाठा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्कूल इलेक्शन-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया।

चुनाव परिणामों में चित्रंजन साहू को हेड बॉय, पीहू साहू को हेड गर्ल, शांतनु साहू को वाइस हेड बॉय तथा दिव्या साहू को वाइस हेड गर्ल चुना गया। विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्र नेतृत्व से विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

नव-निर्वाचित प्रतिनिधि विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों की समस्याओं को विद्यालय प्रबंधन तक पहुंचाने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र प्रतिनिधि सेवा, समर्पण एवं सहयोग की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image