राज्य

नगर पालिका परिषद मुंगेली के मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न:-

ईमरान खोखर बिहान ब्यूरो चीफ

​मुंगेली,  नगर पालिका परिषद मुंगेली के लिए शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैनों डॉ संजय वर्मा, अमितेश आर्य(विज्जू), डॉ लेख राम साहू, राजहंस तम्बोली एवं खेमराज मोहले का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को दोपहर 12:00 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल सभा भवन, पुराना बस स्टैंड, मुंगेली में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय) माननीय तोखन साहू तथा छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय अरुण साव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेली विधायक माननीय पुन्नूलाल मोहले ने की।


समारोह में अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) श्रीमती रेखा चंद्रा ने सभी नवनियुक्त मनोनीत एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन नगर उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने दी तत्पश्चात दीननाथ केशरवानी ने उद्योद्धन में मुंगेली में हो रही विकास को ऐतिहासिक बताया, मोहले जी ने सरकार के विकास प्रतिबध्दता का उल्लेख करते हुए आज दिनांक तक शहर विकास हेतु स्वीकृत 80 करोड़ से भी अधिक के कार्यों हेतु उपमुख्यमंत्री को आभार से देते हेतु 4 करोड़ के नवीन कार्यों की स्वीकृति की मांग की। अपने उद्बोधन में अरुण साव उपमुख्यमंत्री छ ग शासन ने मुंगेली में चल रहे, नालंदा परिसर(लाइब्रेरी) निर्माण, स्विमिंग पूल निर्माण, पुष्प वाटिका उद्यान निर्माण जैसे कार्यों का जिक्र करते हेतु शहर के सभी वर्गों हेतु दिए स्वीकृति के साथ साथ आने वाले समय में प्राप्त होने वाले सुविधाओं का उल्लेख किया साथ स्थानीय विधायक मोहले जी द्वारा की गई मांग की घोषणा करते हुए शहर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देने का आश्वासन दिया। तोखन साहू केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा विकास एवं कल्याण का जिक्र करते हुए मान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छ भारत मिशन से हो रहे शहर और गांव की स्वच्छता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को प्रचारित किया।


इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) होरी सिंह ठाकुर, तहसीलदार कुनाल पांडे, जिलाध्यक्ष भाजपा दीननाथ केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, समस्त पार्षदगण, सहायक अभियंता विद्यानंद मधुकर यादव, उप अभियंता नेमीचन्द वर्मा, नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर के वरिष्ठ नागरिक तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नगर के समग्र विकास, जनहित एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नगर पालिका परिषद के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाएंगे।
समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave Your Comment

Click to reload image