राज्य

कोरबा में बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब 25 से 30 किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। वहीं मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image