राज्य

आराधना कॉन्वेंट स्कूल में एनएचआरसीसीबी टीम छत्तीसगढ़ इकाई जिला कांकेर के सहयोग से आधार पंजीयन एवं अपडेट शिविर का सफल आयोजन

प्रद्युम्न शुक्ल ब्यूरो चीफ़ कांकेर बिहान छत्तीसगढ़ 

कांकेर/पखांजुर

नया बाज़ार स्थित आराधना कॉन्वेंट स्कूल, पखांजुर में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष  डॉ जतिंदरपाल सिंह जी के मार्गदर्शन व संभागीय अध्यक्ष बस्तर श्री जगमोहन सोनी जी के नेतृत्व में *राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) टीम छत्तीसगढ़ इकाई जिला कांकेर के सहयोग से आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना था जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनके आधार में आवश्यक जानकारी का अद्यतन (अपडेट) होना शेष है।

शिविर के दौरान आधार पंजीयन एवं अपडेट से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी की गईं। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आधार कार्ड के महत्व, समय-समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने की आवश्यकता तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं, छात्रवृत्तियों, बैंकिंग सेवाओं एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों में आधार की उपयोगिता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस जनहितकारी पहल को सफल बनाने में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB), कांकेर के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रद्युम्न शुक्ल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उनके विशेष प्रयासों एवं समन्वय से विद्यालय परिसर में शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो सका, जिससे अनेक विद्यार्थियों को बिना किसी असुविधा के आधार संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार के सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बच्चों को आवश्यक शासकीय सेवाएँ विद्यालय परिसर में ही सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

शिविर के दौरान विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक-आधार सेवा से जुड़े कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के हित में एक अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार ने एनएचआरसीसीबी तथा विशेष रूप से जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रद्युम्न शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave Your Comment

Click to reload image