राज्य

किसानों को शीघ्र KCC दिलाने विधायक उत्तरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़

क्षेत्रीय किसानों को समय पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण नहीं मिलने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने जिला कलेक्टर, सारंगढ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में विधायक ने बताया कि क्षेत्र के अनेक किसानों ने बुवाई से पूर्व ही KCC ऋण के लिए अपेक्स  बैंक में आवेदन प्रस्तुत कर दिए थे लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। किसानों के अनुसार उन्हें लगातार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे वे मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान हैं।

विधायक ने कहा कि वर्तमान समय खेती -किसानी का महत्वपूर्ण दौर है। KCC ऋण नहीं मिलने के कारण किसान मजबूरी में निजी स्रोतों से कर्ज लेकर खेती करने को विवश हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि- किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए संबंधित बैंकों को निर्देशितकिया जाए, ताकि - लंबित KCC ऋण आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर किसानों को तत्काल ऋण राशि उपलब्ध कराई जा सके।


विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि किसानों की सुविधा और हित सर्वोपरि हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image