बिहान दैनिक न्यूज़ से बड़ी खबर | पानी की आस में तरस रही जनता, गांव में पानी के लिए त्राहि-त्राहि
पानी टंकी बना खिलौना का डिब्बा लाखों का भ्रष्टाचार
जांजगीर-चांपा/नवागढ़
ब्लॉक नवागढ़ के प्रायः प्रायः गांवों में बूंद बूंद पानी के लिए गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें नियमित रूप से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाने के दावे किए गए थे, लेकिन यदि वास्तव में योजना का लाभ गांव तक नहीं पहुंचा है, तो इसकी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल संकट का तत्काल समाधान किया जाए, जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा यदि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
"जब प्यासी जनता बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रही हो, तब योजनाओं की वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष समीक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।"