राज्य

सुरक्षा को मिली नई रफ्तार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 11 नए वाहन एसपी सुनील शर्मा ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, कानून-व्यवस्था से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक मिलेगी मजबूती

सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला पुलिस को 8 मोटरसाइकिल, 1 बस, 1 मिनी बस तथा 1 जेल वाहन उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इन नए वाहनों को पुलिस के बेड़े में शामिल किया।


इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी ड्यूटी के सुचारू संचालन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल को कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने में ये वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही बस एवं मिनी बस का उपयोग दुर्घटना, प्रदर्शन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण, बैरिकेड्स एवं राशन सामग्री को शीघ्रता से घटनास्थल तक पहुँचाने के लिए किया जाएगा।


नए संसाधनों के मिलने से जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और अधिक प्रभावी हो सकेगी। पुलिस की टीमें अब चौबीसों घंटे अधिक सक्रियता और तेजी के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगी, जिससे अपराधों की रोकथाम और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सकेगी।
पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए इन नए संसाधनों से सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस अब पहले से अधिक तेज, चुस्त और सशक्त होकर जिलेवासियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी। यह पहल जिले की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करने के साथ पुलिस की कार्यक्षमता को भी नई गति देगी।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, डीएसपी (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित जिला पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

Leave Your Comment

Click to reload image