राज्य

कलेक्टर ने जिला अस्पताल एवं फिजियोथेरेपी सेंटर का किया निरीक्षण जिला अस्पताल में ओपीडी एवं लैब टेस्ट संख्या में हुई वृद्धि जिला अस्पताल में एमआरआई माशीन शीग्र स्थापित करने तथा पंचकर्म केन्द्र को सक्रिय करने के निर्देश

 गोविंद राम ब्यूरो चीफ 


बलौदाबाजार

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर कुलदीप शर्मा शनिवार को बलौदाबाजार स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, आईपीडी, इंटिग्रेटेड पब्लिक लैब, मातृ एवं शिशु अस्पताल, एनआरसी, फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म केन्द्र का निरीक्षण कर जानकारी ली। 

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में एमआरआई  मशीन के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शीघ्र स्थापित करने सिविल एवं तकनिकी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी एवं लैब में टेस्ट संख्या में वृद्धि होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर रखने कहा। इसके साथ ही लैब में जांच रिपोर्ट मरीज के मोबाइल में वाहट्सएप्प के माध्यम से प्राप्त होने की सुविधा देने कहा। उन्होंने अस्पताल के विजिटिंग एरिया में विजिटिंग चेयर की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये। अस्पताल निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों एवं ओपीडी  मरीजों से बात कर हाल -चाल जाना और अस्पताल में निःशुल्क ईलाज की जानकारी दी। उन्होंने प्रसूति वार्ड में भर्ती प्रसूताओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेबी किट प्रदान किया।

कलेक्टर ने एनआरसी  में भर्ती 5 कुपोषित बच्चों एवं उनके अभिभावक से केन्द्र में मिल रही सुविधाओं तथा बच्चे की स्वास्थ्य और वजन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के माताओ से कहा कि जिस तरह से यहां बच्चों को समय पर भोजन दिया जा रहा हैं उसी तरह घर में भी देने का प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने बच्चों का वजन कराया और भर्ती होने के दिन से अब तक वजन वृद्धि की जानकारी ली। उन्होंने रसोई में रखें सामानो, पानी,बर्तन आदि का भी जायजा लिया और साफ़ सुथरा  रखने कहा।

कलेक्टर ने फिजियोथेरेपी  केंद्र का निरीक्षण कर प्रतिदिन एवं माह में आने वाले मरीजों की जानकारी ली। बताया गया कि केन्द्र में एक पुरुष व एक महिला फिजियो हैं।यहां प्रतिदिन लगभग 45 एवं माह में 980 मरीज आते हैं। विभिन्न अभ्यास उपकरणों के साथ 5 बेड भी हैं। उन्होंने फिजियोथेरेपी केन्द्र के प्रथम तल में संचलित पंचकर्म केन्द्र का भी निरीक्षण किया।उन्होंने केंद्र में सांसधन,दवाई बढ़ाने एवं सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिये।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image