राज्य

हीरा उगलेगी छत्तीसगढ़ की धरती!

महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में आने वाले बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिकों को जांच के दौरान 5 चमचमाते हुए असली हीरे मिले हैं। एनएमडीसी और छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CMDC) की संयुक्त कंपनी ने आधिकारिक पत्र जारी कर इस बड़ी कामयाबी की पुष्टि कर दी है।

बताया जा रहा है कि NMDC-CMDC के रायपुर दफ्तर या स्थानीय स्तर पर इन हीरों को सुरक्षित रखने की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। इसी वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन सभी 5 हीरों को आनन-फानन में NMDC के पन्ना स्थित बेहद सुरक्षित ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ में जमा करा दिया गया है।

इस बड़ी खोज के बाद NMDC-CMDC लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ सरकार के खनिज विभाग से आगे की कार्रवाई और बड़े स्तर पर खुदाई के लिए मार्गदर्शन मांगा है।

Leave Your Comment

Click to reload image