राज्य

पिता ने 3 बेटियों को जहर खिलाकर खुद खाया, मौत

दमोह

दमोह में एक पिता ने अपनी 3 बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। घटना में चारों की मौत हो गई। वह सुबह बेटियों को बाजार में समोसा खिलाने का कहकर ले गया था। पड़ोस के एक युवक ने उन्हें तालाब किनारे तड़पते देखा तो उनके घरवालों को सूचना दी।

परिजन वहां पहुंचे तो चारों बेहोश मिले। गंभीर हालत में उन्हें हटा अस्पताल ले जाया गया। यहां पिता विनोद, बेटी महक (डेढ़ साल) और खुशी (5) की मौत हो गई। बड़ी बेटी खुशबू (7) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना हटा ब्लॉक के मुहरई गांव में मंगलवार सुबह की है। परिवार हरियाणा से यहां शादी समारोह में आया हुआ था। फिलहाल घटना की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image