कच्छ में कई ड्रोन दिखे, दो इलाकों में 15 धमाके
अहमदाबाद
गुजरात के कच्छ इलाके में शनिवार शाम फिर से पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए। इसके बाद पूरे इलाके में कम्प्लीट ब्लैकआउट किया गया है पूरे कच्छ जिले में तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट घोषित किया गया है, सभी नागरिकों से इसका सख्ती से पालन करने का आदेश है। कच्छ के नालिया और जखाऊ इलाकों में करीब 15 विस्फोट सुने गए हैं। बनासकांठा में भी ब्लैकआउट किया गया है। शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हुई थी।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा था कि सीजफायर शाम आज शाम 5 बजे से लागू हुआ। अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। देशों के DGMO 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे। इस घोषणा के बाद 6 शहरों जामनगर, ओखा, कच्छ, बनासकांठा, पाटण और द्वारका में ब्लैकआउट हटाया गया था। शनिवार सुबह ही भुज (कच्छ), बनासकांठा जिलों में पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए थे। हालांकि, इन हमलों को भारत ने सफलतापूर्वक रोका था। आज सुबह कच्छ बॉर्डर से एक ड्रोन का मलबा बरामद हुआ था। भुज शहर के बाहरी इलाके से एक प्रोजेक्टाइल का भी मलबा जब्त किया गया था। 9 मई की रात ही कच्छ में पाकिस्तानी ड्रोन को आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने हमले को नाकाम किया था। 8 मई की सुबह भी भारतीय सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया गया था।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी X पर पोस्ट किया- कच्छ जिले के कई हिस्सों में ड्रोन देखे गए। अब पूरी तरह ब्लैकआउट किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें। घबराने की जरूरत नहीं है।