तुस्मा में बच्चों को मानवाधिकारों की दी गई जानकारी, पढ़ाई और स्वच्छता पर दिया जोर
जिला — प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ की टीम के संभाग उपाध्यक्ष रामकुमार साहू द्वारा आज नवीन प्राथमिक शाला तुस्मा का दौरा किया गया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों को मानव अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है।
कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
इसके साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और मानव अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं