राज्य

*ग्राम पंचायत सुरगुली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरगुली में हर्षोल्लास के साथ मनाया विदाई समारोह*

छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ : जिले के अंतर्गत आने वाले वानांचल ग्राम सुरगुली जो जिले के अंतिम छोर पर बसे हुए हैं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरगुली में हर्षोल्लास साथ आयोजित हुआ विदाई  समारोह,
कक्षा 6वी  7वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।पुरे कार्यक्रम के दौरान विद्यायल का वातावरण उत्साह और भावनात्मक पलों से भरा रहा।
कार्यक्रम कि शुरुआत कक्षा 6वी एवं कक्ष 7वीं विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 8वीं विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुई।
जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को शुभकामनाएं दी और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया। इस अवसर पर कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए जूनियर विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, और शिक्षा महत्व के बारे में बताया तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरगुली के शिक्षक आदरणीय श्री फिरत राम साहू (प्रधान पाठक) श्री रामेश्वर सिंह धुव शिक्षक श्री देवेंद्र कुमार तोमर शिक्षक श्री मनीष कुमार पटेल शिक्षक श्री बुधलाल साहू शिक्षक सभी शिक्षकों का उपस्थित रहे, विद्यालय के प्रधान पाठक श्री फिरत राम साहू सर जी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा विद्यायल जीवन भविष्य कि नींव तैयार करता है । उन्होंने ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने कि , और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

Leave Your Comment

Click to reload image