छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले मे अफीम की खेती का मामला प्रदेश भर मे तूल पकड़ने लगा है
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले मे अफीम की खेती का मामला प्रदेश भर मे तूल पकड़ने लगा है मामले के उजागर होने के बाद से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी जिलों मे विरोध दर्ज करया जा रहा है इसी कड़ी मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा गुरुवार 12 मार्च 2026 को कांग्रेस भवन मुंगेली में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध तथा दुर्ग जिले में हाल ही में भाजपा नेता के यहां अफीम की खेती उजागर होने के मामले को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय मुंगेली का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। दुर्ग जिले में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती का मामला सामने आना बेहद गंभीर है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान प्रेम चंद जायसी ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और भाजपा के नेताओं के संरक्षण में अवैध गतिविधियां पनप रही हैं। दुर्ग जिले में भाजपा नेता के यहां अफीम की खेती का उजागर होना बेहद गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। एक ओर भाजपा सरकार नशा मुक्त समाज की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनके ही नेताओं के यहां अवैध अफीम की खेती सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है और जनता अब सब समझ चुकी है।
वहीं मुंगेली के छाया विधायक संजीत बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन जनता की आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक अपना घेराव समाप्त किया और आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, प्रेम चंद जायसी,आलोक सिंह,संजीत बनर्जी,थानेश्वर साहू,दिलीप बंजारा, ,श्याम जायसवाल, दीपक गुप्ता,लल्ला सिंह, दिलीप बंजारा,लक्ष्मी कांत भास्कर,संजय यादव,अभिलाष सिंह, एजाज खोखर,असद खोखर, मुकेश मिरी, जित्तू श्रीवास्तव,जलेश यादव, जय सोनी, राजेंद्र यादव, कृष्णा सोनी,रणजीत सिंह,तारनी विश्वकर्मा, राम स्वरूप रामजी,जाकिर हुसैन,भरत पठारी,भूपेंद्र साहू,हेमंत दास मानिकपुरी,,संजय चंदेल,मकबूल खान,याक़ूब अली, राज कुमार, सतीश यादव, मकराल यादव,संजय भंडारी, अखिल टोंडर, यशवंन्त,धीरज गोस्वामी, नागेंद्र गोस्वामी, तारण टंडन,साहिल,संजय चंदेल,जलेश यादव,विद्यानन्द चंद्राकर, उर्मिला यादव,जागेश्वरी वर्मा,मंजू शर्मा,ललिता सोनी, हेमिन मंगेशकर,अनीता विश्वकर्मा,बिंदु यादव, एजाज खोखर,नामदेव बंजारा,विष्णु खांडे, टेकराम सोनवानी, नौसाद खान,मुकेश मिरि,राम खिलावन, आरिफ खोकर, सागर सोनी, राम कुमार साहू, उमेश धृतलहरे,लक्की गर्ग,ग्वाल दास अनंत,कुलदीप पाटले,बलराम यादव,रोशन लाल राजपूत,रानी गेंदले,नेतराम साहू,राकेश, अमित कुमार, निरंजन साहू, दुर्गेश श्रीवास, सहित बड़ी संख्या मे शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।