अधूरी जानकारी देने पर भड़के विधायक:महासमुंद में महिला-बाल विकास अधिकारी को लगाई फटकार; कलेक्टर से की शिकायत
महासमुंद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सुशासन तिहर के तहत ग्राम बेमचा के शासकीय हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बतौर अतिथि पहुंचे। वे शासकीय योजनाओं से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण कर रहे थे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर विधायक ने अधिकारी समीर पाण्डेय को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री की योजना सामूहिक कन्या विवाह की जानकारी मांगी थी। पाण्डेय ने लाभार्थियों की सूची तो दी, लेकिन आवेदकों के आवेदन पत्र नहीं दिए।
विधायक ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को इस मामले में हस्तक्षेप के लिए बुलाया। कलेक्टर ने समीर पाण्डेय को तुरंत आवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं ऐसी स्थिति बनने पर शिविर स्थल पर पहुंचे आम लोग आवेदन देने की बजाय कुछ ग्रामीण शिविर स्थल से लौट गए। बता दें कि हाल ही में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने ऐसे ही एक शिविर के सार्वजनिक मंच से पटवारी को फटकार लगाई थी।