राज्य

पत्रकारिता के आड़ में वसूली,व्यापारियों ने खोला मोर्चा

जांजगीर चांपा। जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र से पत्रकारिता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कथित पत्रकार पर व्यवसायियों को खबर छापने की धमकी देकर लाखों रुपये की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित व्यापारीयो ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी स्वयं को पत्रकार बताकर फ्लाई ऐश ब्रिक्स व्यवसाय एवं अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रदूषण और अवैध कार्यवाही का डर दिखाता है। इसके बाद अखबार और पोर्टल में नकारात्मक खबरें प्रकाशित करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करता है। डर और बदनामी के भय से पीड़ित से अब तक नगद, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और फोन-पे के जरिए बड़ी राशि वसूली जा चुकी है।
            इतना ही नहीं, रकम देने के बाद भी बार-बार नई मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। लगातार दबाव और धमकियों के कारण पीड़ित का कारोबार लगभग ठप हो चुका है। महीनों से उद्योग बंद पड़ा है, कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है और परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की दबंगई इतनी है कि कोई खुलकर विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि पत्रकारिता की आड़ में क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का संगठित खेल चल रहा है।
         पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर अवैध वसूली की रकम वापस दिलाई जाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यापारी को इस तरह की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े।

Leave Your Comment

Click to reload image