राज्य

ग्राम पांडादाह में मनाई गई संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती

छुईखदान

।खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रमुख ग्राम पंचायतों में शामिल ग्राम पंचायत पांडादाह में जिला स्तरीय संत रविदास जयंती का भव्य आयोजन पांडादाह मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरुणा बनाफर, जनपद सदस्य सरस्वती यदु, ग्राम पंचायत सरपंच तुलसी भांडेकर, जिला सतनामी समाज अध्यक्ष खुमान देशलहरे, जिला मुस्लिम समाज अध्यक्ष सज्जाक खान, जिला बौद्ध समाज अध्यक्ष संतोष कामडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तेजराम वर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
समाज प्रमुखों का हुआ सम्मान   संत रविदास जयंती के अवसर पर संत रविदास समाज द्वारा विभिन्न समाजों के जिला प्रमुखों का तिलक लगाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।
शिक्षा और एकता पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने “मनखे-मनखे एक समान” का नारा देते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज को समरूपता और समानता का पाठ सिखाया। उन्होंने कहा कि जयंती मनाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है, तभी समाज आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने समाज को संगठित रहने और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा दी।
जिला सतनामी समाज अध्यक्ष खुमान देशलहरे ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र है और संत रविदास के आदर्शों पर चलकर ही प्रगति संभव है।
जिला मुस्लिम समाज अध्यक्ष सज्जाक खान ने संत रविदास के अमर वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि संत की वाणी अमृत के समान होती है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत करना चाहिए।
जिला बौद्ध समाज अध्यक्ष संतोष कामडे ने कहा कि आज समाज के अनेक लोग उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जिन्होंने शिक्षा को अपना आधार बनाया। उन्होंने संदेश दिया कि “एक समय का भोजन कम कर लो, लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाओ। कार्यक्रम का संचालन सतीश टांडेकर ने किया। इस अवसर पर रिंकू महोबिया, निजामुद्दीन शेख, आशु खान, राजू भाई, अशोक महान, बल्लू भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जिलेभर से संत रविदास समाज के अनुयायी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image