राज्य

दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल शराब के नशे में चूर तूफान गाड़ी नंबर CG 11 BM 5731 के सवारों ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर

चांपा।

 नगर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात नगर के हृदय स्थल नगरपालिका कार्यालय के सामने गौरव पथ पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तूफान गाड़ी नंबर CG 11 BM 5731 वाहन में सवार शराब के नशे में चूर युवकों ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी वाहन सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए टीवीएस में सवार आकाश केशरवानी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही आकाश  की हालत नाजुक हो गई, जबकि अन्य दो युवकों को गंभीर चोटें आईं।


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आकाश केशरवानी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आकाश अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


वहीं हादसे में घायल सुजल कंसारी और अभय कंसारी के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। दुर्घटना में उनकी दोपहिया वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारपहिया वाहन सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

बाइट 

"मर्ग पंचनामा हुआ है, एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है, मामले में दो गवाह भी हैं उनका बयान लेने के बाद उचित कार्यवाही की जावेगी"

अशोक वैष्णव 
थाना प्रभारी चांपा

Leave Your Comment

Click to reload image