राज्य

आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के सभी आंगनवाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का किया गया आयोजन

सूरजपुर/05 फरवरी 2026/   आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी केंद्र में  सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। सुपोषण चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, शिशुवती माताएं एवं उनके अभिभावक शामिल हुए।
         सुपोषण चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों से पोषण, संतुलित खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। गर्भावस्था एवं शिशु अवस्था के दौरान पौष्टिक आहार के महत्व, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन-कैल्शियम सेवन, स्वच्छता एवं टीकाकरण के विषय में आवश्यक जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मां और बच्चे का स्वास्थ्य समाज की मजबूत नींव है, इसके लिए पोषण संबंधी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी महिलाओं से सरकारी स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सुपोषित समाज की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image