राज्य

स्वामी आत्मानंद स्कूल के पहली और दूसरी के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

 बिहान छत्तीसगढ़ | जांजगीर-चांपा
चीफ ब्यूरो: कुश सोनी

जांजगीर।  स्वर्गीय बिसाहुदास महंत बालोद्यान में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय क्रमांक-1, जांजगीर के कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 80 से अधिक बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी गई। बच्चों को आत्मविश्वास, आपसी मित्रता तथा स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न खेल, नृत्य, झूले एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद कराया गया।
बच्चों ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिला।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती परमेश्वरी सोनी के मार्गदर्शन में हेड मिस्ट्रेस श्रीमती प्राची पांडेय एवं सुश्री आकांक्षा यादव, शिक्षिकाएं शुभ्रा मिश्रा, नेहा, मेघा अग्रवाल, मालवी मझी, अनुला दुबे तथा सहयोगी स्टाफ मुकेश भैया एवं मनु भैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय प्रबंधन के इस सराहनीय प्रयास की अभिभावकों एवं उपस्थित जनों द्वारा प्रशंसा की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image