राज्य

मुंगेली में गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली । जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन इस वर्ष भी गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल की रंग-रोगन, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, विद्युत व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कलेक्टर ने बताया कि मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके पश्चात परेड की सलामी दी जाएगी तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा एवं सारिका मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि गणतंत्र दिवस का आयोजन जिले में सम्मान और उत्साह के साथ संपन्न हो सके।

Leave Your Comment

Click to reload image