जनदर्शन बना आमजनों की समस्याओं के निराकरण का केन्द्र 120 से अधिक लोगों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए
13-Jan-2026
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन आमजनों की समस्याओं के निराकरण का केन्द्र बन गया है। यहां बड़ी संख्या में आमजन अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचते हैं। इसी तारतम्य में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया, जहां 120 से अधिक आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं के संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्राम जमकोर की मुक-बधिर श्रुति ने पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम नवागॉव दयाली की अमरीका बाई ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराने, ग्राम भुखईया बाई ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मजगॉव के सुमित तिवारी ने जर्जर विद्युत पोल के स्थान पर नया विद्युत पोल लगाने, ग्राम कोतरी के योगेन्द्र कश्यप ने ग्राम के जर्जर मानस मंच को तुड़वाने, ग्राम खैरवार खुर्द के मूलचंद पात्रे ने रकबा संशोधन कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। एडीएम ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने की बात कही। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।