राज्य

धान खरीदी केंद्र धनसीर में आवक बढ़ी,उठाव नहीं होने से समिति चिंतित

धान खरीदी केंद्र धनसीर में इस वर्ष खरीफ सीजन में धान की बम्फर आवक दर्ज की जा रही है। धनसीर सोसायटी अब तक खरीदी कुल 29303/20 क्विंटल यानि कि कट्टा में 73258 कट्टा खरीदी की  चुकी है। लेकिन अपेक्षित गति से उठाव नहीं होने के  कारण समिति चिंताएं बढ़ती जा रही है। 
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक मात्र 2040 क्विंटल यानि 5100 कट्टा का उठाव हो पाया है जबकि शेष उठाव 27263.20 क्विंटल कट्टा में 68158 कट्टा धान धान अभी भी खरीद केंद्र परिसर में रखा हुआ है। लगातार आवक बने रहने एवं उठाव धीमी प्रक्रिया में केन्द्र में भण्डारण की समस्या पैदा हो रही है।
उठाव में ऐसे ही धीमी प्रक्रिया रही तो एक सप्ताह बाद सोसायटी में धान खरीदी मुश्किल हो जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि धान खुलें आसमान के नीचे है तथा जंगल से लगा हुआ है। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित क्षेत्र है इस क्षेत्र में हाथी का आना जाना लगा रहता है।हाथी विचरण करते रहते हैं। यदि शीघ्र उठाव नहीं किया गया तो किसानों को सुरक्षा, सुविधा व्यवस्था तथा धान के संरक्षण में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभागो से शीघ्र उठाव कि व्यवस्था सुनिश्चित करने कि मांग कि है , ताकि किसानो को किसी प्रकार कि परेशानी न हो और खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके

Leave Your Comment

Click to reload image