राज्य

जिला जेल मुंगेली का ‘बोर्ड ऑफ विजिटर्स’ द्वारा निरीक्षण बंदियों की स्वास्थ्य, भोजन व स्वच्छता व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला जेल मुंगेली में जेल लीगल एड क्लिनिक के कार्यों को सुदृढ़ करने हेतु बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने बंदियों से मुलाकात कर  न्यायालय में चल रहे उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बंदियों की स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल, स्वच्छता एवं विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
      निरीक्षण का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मरावी ने किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कंचन लता आंचला, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीओपी मयंक तिवारी, सीएमएचओ डॉ. शीला साहा, कृषि अधिकारी श्रीमती वीणा ठाकुर तथा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ओबेराय, जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल, पीएलव्ही प्रकाश कुमार साहू एवं सुमीत साहू उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image