राज्य

जांजगीर-चांपा में 61 लाख से अधिक का मादक पदार्थ नष्ट

जांजगीर-चांपा 

जांजगीर चांपा जिले में 61 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थ नष्ट किए गए हैं। इनमें गांजा, नशीली टेबलेट और सिरप शामिल थे, जिन्हें प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (PIL) की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त किए गए मादक पदार्थों पर की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) उमेश कश्यप ने बताया कि जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति, जांजगीर चांपा के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीली दवाएं, टेबलेट और सिरप का परिवहन के साथ बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान 61 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया था।

सोमवार को PIL की भट्टी में इन मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए सामान में 115 किलो 452 ग्राम गांजा शामिल था, जिसकी अनुमानित कीमत 57 लाख 50 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त, 35 हजार 833 नग नशीली टेबलेट भी नष्ट की गईं, जिनकी कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये थी। साथ ही, 616 नग नशीली सिरप को भी जलाया गया, जिनकी कीमत 47 हजार 608 रुपये आंकी गई थी।

Leave Your Comment

Click to reload image