सर्व कनौजिया श्रीवास समाज पथरिया ब्लॉक का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
पथरिया । सर्व कनौजिया श्रीवास समाज मुंगेली के तत्वावधान में दिनांक 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को पथरिया में समाज की एक महत्वपूर्ण ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पथरिया ब्लॉक इकाई का गठन किया गया तथा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इस अवसर पर मुंगेली जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास, सचिव रंजीत श्रीवास एवं जलेश श्रीवास की उपस्थिति में पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से परमेश्वर श्रीवास को पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
नई घोषित पथरिया ब्लॉक कार्यकारिणी में
अध्यक्ष – परमेश्वर श्रीवास
सचिव – भोला श्रीवास
उपाध्यक्ष – दिनेश श्रीवास
सह सचिव – प्रेम श्रीवास
मीडिया प्रभारी – जितेंद्र श्रीवास
मुख्य सलाहकार – रामस्वरूप श्रीवास
संरक्षक – मनहरण श्रीवास एवं राजेंद्र श्रीवास
इस प्रकार कुल 10 सदस्यों की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में पथरिया सहित आसपास के अनेक गांवों से समाज के वरिष्ठजन, सम्मानित सदस्य एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा पद का दायित्व सौंपा गया तथा समाज हित में कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सचिव भोला श्रीवास ने कहा कि समाज के उत्थान, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकता के लिए यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि समाज में होने वाली गतिविधियों को सशक्त रूप देने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ब्लॉक गठन के साथ ही समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।