राज्य

NHRCCB बस्तर टीम द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न( निवारण,निषेध और रोकथाम)अधिनियम 2013(POSH) ,पर एक दिवसीय कार्यशाला

ब्यूरो चीफ जगदलपुर /NHRCCB छत्तीसगढ़ ,प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिंद्रपाल सिंह जी के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCB), बस्तर  एवं MGM स्कूल जगदलपुर के तत्वाधान में  को महिला यौन उत्पीडन अधिनियम (POSH) एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया , जिसमें मुख्य वक्ता संभाग अध्यक्ष बस्तर श्री जगमोहन सोनी ने शिक्षकों के समक्ष इस संवेदनशील विषय को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

 इस अधिनियम की आवश्यकता तथा कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को समझाया; कार्यशाला के बाद ICC सदस्यों के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें POSH एक्ट के अंतर्गत विद्यालय में गठित ICC की संरचना, शिकायत निपटारे की प्रक्रिया, समय‑सीमा और गोपनीयता के महत्व पर चर्चा की गई तथा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में संभागीय उपाध्यक्ष प्रेमदास मानिकपूरी जी,संभागीय सचिव योगेंद्र कश्यप एवं जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र पटनायक जी एवं 29 शिक्षक उपस्थित रहे ।
संस्था के प्राचार्य डॉ जस्ट्स जान ने इस कार्यशाला को विद्यालय के स्टाफ को प्रतिभागियों के रूप में होना सरहाना की। अंत में कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करके किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image