राज्य

मुक–बधिर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान मुंगेली पुलिस की “पहल” कार्यक्रम के तहत व्यापार मेले का कराया गया भ्रमण

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा संचालित “पहल” कार्यक्रम के तहत जिले में मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए मुक–बधिर बच्चों को शहर में आयोजित व्यापार मेले का विशेष भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने झूले, रेलगाड़ी, घोड़ा–झूला सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया और उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

पुलिस अधीक्षक पटेल ने निर्देशित किया था कि जिले के मुक–बधिर बच्चों को मनोरंजन, उत्साह और प्रेरणा से भरपूर वातावरण देने के लिए उन्हें बीआर साव स्कूल मैदान में लगे व्यापार मेले का भ्रमण कराया जाए। निर्देशानुसार पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को मेले ले जाकर उनके साथ पूरा समय बिताया।

मेले में बच्चों ने झूला झूलते हुए खूब हंसी–मज़ाक किया। वे एक–दूसरे को इशारों से बुलाते, खुशियाँ बांटते और हर झूले का मज़ा लेते रहे। बच्चों की चमकती आँखें, मुस्कान और उत्साह उपस्थित हर व्यक्ति के लिए भावुक कर देने वाला दृश्य था।

पुलिस विभाग द्वारा बच्चों को चाट, गुपचुप, पकौड़ी खिलाई गई और सभी बच्चों ने अपनी पसंद के खिलौने तथा चश्मे चुने। इसके अलावा पहल कार्यक्रम के तहत मेले में लगे बैनर–पोस्टरों के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

मेला भ्रमण के दौरान पुलिस विभाग से सुशील कुमार बंछोर (सायबर सेल प्रभारी), शत्रुहन खुंटे, जितेन्द्र सिंह, बबीता श्रीवास, शैलजा स्वामी (शिक्षाविद), जया गुप्ता (समाजसेविका) एवं मुक–बधिर छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave Your Comment

Click to reload image