संविधान दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल डांडगांव में विविध कार्यक्रमों की धूम
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडगांव में संविधान दिवस 26 नवंबर 2025 को उत्साहपूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने संविधान के मूल्यों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा क्विज, वाद-विवाद, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। क्विज प्रतियोगिता में गेंदलाल, प्रभाकर, दानी, गुलशन, चंद्रशेखर, सुहान और अर्चना की संयुक्त टीम प्रथम स्थान पर रही। वाद-विवाद में पक्ष से राधिका प्रथम और सकीना द्वितीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में रिद्धिमा प्रथम तथा भावना द्वितीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में दिव्या प्रथम, दीपेश द्वितीय और सुजल आनंद तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य बी. पी. पाली ने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों पर विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों को सजग और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एल. के. खांडे, एस. डी. बांधले, एम. राठौर, एम. आर. चंद्राकर, एस. एस. पोर्ते, एस. रात्रे, साहिल मिरे और श्यामचरण उपस्थित रहे। संचालन शैलेश कुमार ने किया।
अंत में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रभात बंजारे ने संविधान की उपयोगिता और महत्व बताया एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक मनोज सिन्हा और मुंगेली जिला संगठक एन. के. पुरले के मार्गदर्शन में डांडगांव इकाई छात्रों के नैतिक और बौद्धिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ रही है।